Homeउत्तर प्रदेशआगरा: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 33.50...

आगरा: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 33.50 लाख के जेवर बरामद

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

शाहगंज थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बंद मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 33.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवदेश और रूपकिशोर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रूपकिशोर के खिलाफ पहले से गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, एक बाइक और नकदी भी बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी बंद पड़े मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है।

इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध, हिमांशु गौरव ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि शाहगंज पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 33.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, तमंचा, कारतूस, चाकू, बाइक और नकदी बरामद की गई है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular