Homeउत्तर प्रदेशआगरा: युवती ने कीटनाशक खाकर दी जान, युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती...

आगरा: युवती ने कीटनाशक खाकर दी जान, युवक पर पहचान छिपाकर दोस्ती और धमकी देने का आरोप

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि फैजान नाम के एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को राहुल बताकर युवती से दोस्ती की थी। बाद में उसकी वास्तविक पहचान सामने आने पर युवती ने उससे संपर्क समाप्त कर दिया था।

परिजनों के मुताबिक, संपर्क टूटने के बाद आरोपी युवक कथित रूप से युवती को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। उनका आरोप है कि लगातार मिल रही इन धमकियों और बदनामी के डर से युवती मानसिक तनाव में थी।

आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular