Homeउत्तर प्रदेशसावन के पहले सोमवार पर ताजमहल पहुंचीं कांवड़ लेकर महिला कार्यकर्ता, जलाभिषेक...

सावन के पहले सोमवार पर ताजमहल पहुंचीं कांवड़ लेकर महिला कार्यकर्ता, जलाभिषेक की मांग पर पुलिस ने रोका

सावन के पहले सोमवार पर ताजमहल को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया। अखिल भारत हिन्दू महासभा की 11 महिला कार्यकर्ता कांवड़ लेकर ताजमहल पहुंचीं और परिसर में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की मांग की।

संगठन का दावा है कि ताजमहल वास्तव में ‘तेजोमहालय शिव मंदिर’ है। इसी आधार पर कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने की अनुमति मांगी। हालांकि, पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें ताजमहल के पश्चिमी गेट से पहले ही रोक दिया।

इसके बाद पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को राजेश्वर मंदिर ले गई, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ताजमहल में पूजा करने से रोका गया और भविष्य में भी वे ताजमहल में पूजा-अर्चना की मांग जारी रखेंगे।

पूरे घटनाक्रम के दौरान ताजमहल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस और प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया। फिलहाल प्रशासन ने इसे सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई कार्रवाई बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular