Homeउत्तर प्रदेशआगरा में मंदिर में सिलेंडर ब्लास्ट, बड़ा हादसा टला

आगरा में मंदिर में सिलेंडर ब्लास्ट, बड़ा हादसा टला

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज | आगरा

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के गणेश नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के बगल में बने एक मंदिर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें एक छोटा सिलेंडर और एक घरेलू गैस सिलेंडर शामिल था। सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular