आगरा के थाना बासौनी क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। ,मामला गांव गुंगावली का है, जहां अज्ञात चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक चोर सीढ़ी लगाकर घरों की छत पर पहुंचे और फिर अलमारी के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घरों से सोने-चांदी के आभूषण, करीब 3 लाख रुपये से अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
हैरानी की बात यह रही कि घरों के बाहर लोग सोते रहे, लेकिन चोरों की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घरों का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।
एक साथ तीन घरों में हुई चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।…
शिव नारायण शर्मा, पीड़ित
