रिपोर्ट- अमित शर्मा
आगरा। थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के शांति नगर गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है।
मृतका के परिजनों ने उसके पति पर रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद से पति मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परिजनों के मुताबिक, महिला की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। आरोप है कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ झगड़ा करता था।
परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते पति ने चारपाई पर रस्सी से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।
फिलहाल पुलिस महिला की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में पति पर लगे आरोपों की भी जांच की जा रही है।
