रिपोर्ट – अमित शुक्ला
ऐरवा कटरा थाना पुलिस ने शनिवार को छिबरामऊ रोड बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के दस्तावेजों और यातायात नियमों के पालन की भी जांच की गई।

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहनों के चालान किए।

थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

