रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा
कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए गए ‘हर घर दिया, घर-घर दिया’ कार्यक्रम की समीक्षा और आगामी ‘सेवा सेतु अभियान’ की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के घर-घर तक पहुंचेंगे और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के तहत लगाए जाने वाले कैंपों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। कार्यकर्ता कैंप स्थलों पर हेल्प डेस्क लगाकर पात्र लोगों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में ‘हर घर दिया, घर-घर दिया’ कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ई
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि रविवार को वडनगर से वाराणसी जा रही यात्रा का भाजपा कानपुर उत्तर के कार्यकर्ता दोपहर तीन बजे पनकी पड़ाव पर स्वागत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बैठक का संचालन शिवांग मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रमोद विश्वकर्मा, पूनम कपूर, अवधेश सोनकर, अनुराग शर्मा, जन्मेजय सिंह, नवाब सिंह, सीमा एमबीए, सत्यम गुप्ता, वात्सेय त्रिपाठी, किरण तिवारी, पारस मदान, रीता पासवान, मोनेन्द्र राजपूत, रामजी गुप्ता, सरोज सिंह, राधा सैनी, हर्षित श्रीवास्तव, लाला, सोनू राठौर, जिशान अहमद, स्पर्श कटियार, रवि सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
