उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Ajay Rai की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। उन्हें अचेत अवस्था में लाया गया था और दौरे (Seizure) की शिकायत थी।
डॉक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में उनके रक्त में सोडियम का स्तर कम पाया गया, जिसे मेडिकल भाषा में Hyponatremia कहा जाता है। यही कारण उनके दौरे का मुख्य वजह बताया जा रहा है।
फिलहाल उनका उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, उपचार के दौरान उनके सोडियम स्तर को नियंत्रित कर स्थिर कर लिया गया है और उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है। हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें अभी भी आईसीयू में ही रखा गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं है।
