रिपोर्ट: दीपक अवस्थी
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में आरटीओ नानक चंद शर्मा ने कार्रवाई करते हुए ईंटों से लदे दो ओवरलोड ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। दोनों ट्रैक्टरों को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। इन पर करीब 60 से 65 हजार रुपये का चालान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बताया गया कि दोनों ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कृषि कार्य के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इसी आधार पर आरटीओ ने कार्रवाई की। अधिकारियों की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ट्रैक्टर मालिकों के बीच हलचल मच गई।
आरटीओ नानक चंद शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने के कारण नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
