Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव कुछ भी कर लें, सफल नहीं होंगे: ब्रजेश पाठक

अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, सफल नहीं होंगे: ब्रजेश पाठक

रिपोर्ट – न्यूज डेस्क, लखनऊ 

लखनऊ, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि सपा पूरी तरह डिरेल हो चुकी है और प्रदेश की जनता उसके राजनीतिक तौर-तरीकों को समझ चुकी है।

सपा गुंडे-माफियाओं को पालने-पोषने वाली पार्टी’

ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी गुंडे, बदमाश और माफियाओं को पालने-पोषने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि सपा को सत्ता अपने स्वार्थ के लिए चाहिए। उनके मुताबिक, प्रदेश की जनता अब इस राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है।

‘अब सपा की दाल गलने वाली नहीं’

डिप्टी सीएम ने भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है और अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है।

जाति-धर्म की राजनीति का लगाया आरोप

ब्रजेश पाठक ने सपा पर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग जाति-धर्म के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते रहे हैं, जबकि भाजपा सर्वसमाज की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के आधार पर लोगों को जोड़ने का काम करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular