Homeउत्तर प्रदेशमन की बात और सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण...

मन की बात और सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की।

बैठक में आगामी 27 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आयोजन को व्यापक स्तर पर कराने को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने और कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

1281 बूथों पर होगा ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को कानपुर उत्तर जिले के 1281 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रमों को सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर भी मंथन

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित जनसेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों को कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं से अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, जिला उपाध्यक्ष सीमा एमबीए, ‘मन की बात’ की प्रमुख राधा सैनी, अंशु ठाकुर, सोनू राठौर, राघव द्विवेदी, स्पर्श कटियार, रवि सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular