Homeउत्तर प्रदेशशंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन पर आए संकट और धर्म...

शंकराचार्य से मिले अखिलेश यादव, बोले- सनातन पर आए संकट और धर्म की रक्षा पर हुई सार्थक चर्चा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि दोनों के बीच सनातन धर्म पर आए संकट और उसे अधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आज प्रातःकाल पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद का सौभाग्य मिला। सनातन पर आए संकट को दूर करने और अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता हुई।”

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अखिलेश यादव लगातार अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

इससे पहले भी उन्होंने आरोप लगाया था कि राम मंदिर में चढ़ावा, दान और चंदे में कथित गड़बड़ी की खबर पूरी दुनिया में फैल चुकी है। उनके अनुसार, देश-विदेश में रहने वाले सनातनी इस घटनाक्रम से आहत हैं, क्योंकि उन्होंने भी मंदिर में श्रद्धा के साथ दान दिया था।

अखिलेश यादव ने कहा था कि इस पूरे प्रकरण से विश्वभर के सनातन समाज में आक्रोश है और भाजपा तथा उसके सहयोगियों के कथित कृत्यों के कारण धर्म के साथ-साथ देश की भी बदनामी हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular