Homeउत्तर प्रदेशसपा में फिर बवाल के संकेत? अखिलेश बने लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष,...

सपा में फिर बवाल के संकेत? अखिलेश बने लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष, शिवपाल हटाए गए; BJP ने साधा निशाना

न्यूज डेस्क ,लखनऊ 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष पद से शिवपाल यादव को हटाकर अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि लगता है समाजवादी पार्टी में फिर बवाल शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया कभी परिवारवादी नहीं रहे, लेकिन उनके नाम पर बने ट्रस्ट को परिवार का अड्डा बना दिया गया है। यह लोहिया का अपमान है।

राकेश त्रिपाठी ने तंज कसते हुए कहा कि भतीजे ने चाचा को हटाकर एक बार फिर ट्रस्ट की कमान अपने हाथ में ले ली है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से करीब एक दशक पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में हुए पारिवारिक और राजनीतिक द्वंद्व की यादें फिर ताजा हो गई हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में एक बार फिर चाचा-भतीजे के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। हालांकि, इस घटनाक्रम पर सपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इसका इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular