बरेली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री दिशा पटानी मंगलवार को बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी मौजूद थीं। तीनों कलाकार मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम और प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद रवाना होने से पहले अक्षय कुमार, दिशा पटानी और अक्षरा सिंह का विमान कुछ समय के लिए बरेली एयरपोर्ट पर उतरा। इस दौरान एयरपोर्ट पर कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला।

बरेली एयरपोर्ट पर दिशा पटानी ने अपने पिता से मुलाकात की। इस दौरान परिवार के साथ उनकी मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। कुछ देर रुकने के बाद सभी कलाकार सड़क मार्ग से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
अक्षय कुमार, दिशा पटानी और अक्षरा सिंह के बरेली पहुंचने की खबर मिलते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। हालांकि सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर आम लोगों की आवाजाही सीमित रखी गई
