Homeउत्तर प्रदेशएम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, सायरन बजाकर करते...

एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, सायरन बजाकर करते थे सप्लाई; 5 गिरफ्तार

आगरा। आगरा पुलिस ने एम्बुलेंस की आड़ में शराब तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 80 पेटी अंग्रेजी शराब, एक एम्बुलेंस और एक थार एसयूवी बरामद की गई है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 10.50 लाख रुपये बताई जा रही है

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा और पंजाब से शराब लाकर बिहार में सप्लाई करते थे। तस्करी के लिए एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे किसी को शक न हो। आरोपी रास्ते में एम्बुलेंस का सायरन बजाकर ट्रैफिक से आसानी से निकल जाते थे।

गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी। एम्बुलेंस के आगे एक थार गाड़ी पायलट वाहन के रूप में चलती थी। आरोपियों द्वारा जिस राज्य से गुजरना होता था, उसी के अनुसार एम्बुलेंस और थार की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी, ताकि पुलिस और चेकिंग टीमों को भ्रमित किया जा सके।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के सप्लाई नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी पश्चिमी आगरा आदित्य कुमार ने बताया कि एत्मादपुर थाना पुलिस की कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है और पूरे नेटवर्क की जांच जारीहै।

RELATED ARTICLES

Most Popular