Homeउत्तर प्रदेशअनूप कुमार चौधरी बने भाजपा कानपुर उत्तर एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

अनूप कुमार चौधरी बने भाजपा कानपुर उत्तर एससी-एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले में अनूप कुमार चौधरी को एससी-एसटी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके मनोनयन को स्वीकृति प्रदान की।

अनूप कुमार चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, नमामि गंगे अभियान के प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित और अतुल गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि अनूप कुमार चौधरी संगठन को मजबूत करने के साथ ही एससी-एसटी समाज के बीच पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular