रिपोर्ट – शिवाकांत पांडे
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा लगी तस्वीर की स्टोरी पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए तरयासुजान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सलमान अली के रूप में हुई है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के बांकखास गांव का निवासी है। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ अपनी तस्वीर की स्टोरी साझा की थी, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
कुशीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

