रिपोर्ट- दीपक अवस्थी
अजीतमल, औरैया। श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में आयोजित 29वीं जनपदीय विद्यालय एथलीट प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया रहीं। उन्होंने विद्यालय परिसर में सोलर लाइट उपलब्ध कराने की घोषणा की और गेल के माध्यम से वाटर कूलर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालयवार प्रदर्शन में 191 अंक हासिल कर श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं 154 अंकों के साथ सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ दूसरे और 122 अंकों के साथ जनता इंटर कॉलेज बरौना कला तीसरे स्थान पर रहा।
विभिन्न वर्गों के चैंपियन खिलाड़ियों का सम्मान
प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग में अर्पित कुमार अजीतमल और विशाल बाबू अमावता, जबकि बालिका वर्ग में नव्या बरौना कला को सम्मानित किया गया।
अंडर-17 बालक वर्ग में शिखर रामगढ़ और रविकांत अजीतमल तथा बालिका वर्ग में संस्कृत अजीतमल, जूली अजीतमल और नव्या अजीतमल ने चैंपियन ट्रॉफी हासिल की।
अंडर-19 बालक वर्ग में हर्ष निषाद अजीतमल और दुर्वेश कुमार बरौना कला तथा बालिका वर्ग में काजल शाक्य रामगढ़, अनुराधा अजीतमल, रागिनी बरौना कला और वैष्णवी अजीतमल को सम्मानित किया गया।

400 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की सृष्टि राज ने प्रथम और सौम्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
जूनियर बालक वर्ग में अक्षय प्रताप, श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रज्वल, श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल दूसरे और सचिन, सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय तथा आयोजन क्रीड़ाध्यक्ष होशियार सिंह राजपूत ने बुके भेंट कर किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षक ने किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में भूपदीय सिंह, पवन नायक, मोहित यादव, श्रीकृष्ण, अजीत तोमर, उपेंद्र सिंह, दिलीप अवस्थी, सत्य प्रकाश, विक्रम सिंह, सुनील पाल, महेंद्र सिंह, हीरालाल, राजपाल सिंह, लोकेंद्र कुमार, मधु सिंह, महेंद्र गौतम, संदीप गौतम, सूरज सिंह, पंकज, डॉ. शशि शेखर मिश्रा और शिवम चौहान समेत अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
