रिपोर्ट दीपक अवस्थी
औरैया। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक Abhishek Bharti के निर्देशन में थाना बिधूना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी थाना बिधूना क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में वांछित थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर संयुक्त पुलिस टीम ने डहरियापुर मोड़ के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना भेजा गया है। वहीं, अन्य चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी Punit Mishra ने दी।
