Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रोके गए, राजनीतिक विवाद तेज

अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रोके गए, राजनीतिक विवाद तेज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोमवार देर रात अयोध्या स्थित एक होटल में रोक दिए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अजय राय को होटल पद्मश्री पैलेस में हाउस अरेस्ट की स्थिति में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, अजय राय मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दर्शन करने और चढ़ावा चोरी के मामले की जानकारी लेने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आने वाले थे। इसके लिए वह एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच गए थे।

कांग्रेस के अनुसार, इस नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद और विधायक भी शामिल हैं, जो रामलला के दर्शन के बाद साधु-संतों, प्रशासन, प्रबुद्ध वर्ग और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर मामले की जानकारी जुटाने वाले थे।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रतिनिधिमंडल को राम मंदिर जाने से रोका जा रहा है और यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है

RELATED ARTICLES

Most Popular