Homeउत्तर प्रदेशछठे बड़े मंगलवार पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धा, निदेशक सूचना विशाल सिंह...

छठे बड़े मंगलवार पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धा, निदेशक सूचना विशाल सिंह ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार के अवसर पर हैवलॉक रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास आयोजित भंडारे में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह एवं अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। अधिकारियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज में धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular