Homeउत्तर प्रदेशदुकानदार से विवाद के बाद पुलिस से भिड़ा युवक, वीडियो वायरल

दुकानदार से विवाद के बाद पुलिस से भिड़ा युवक, वीडियो वायरल

रिपोर्ट- अजय पाल यादव

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के पूसगांव में दुकानदार से विवाद के बाद एक युवक के पुलिसकर्मी से हाथापाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पूसगांव गांव में किसी बात को लेकर एक दुकानदार और युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने दुकानदार के साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवक शांत नहीं हुआ और पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगा।

इसी दौरान एक पुलिसकर्मी के साथ युवक की हाथापाई का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मी से भिड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की चर्चा शुरू हो गई।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular