Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: डायल 112 पर तैनात सिपाही से दबंगों की मारपीट, सिर और...

बदायूं: डायल 112 पर तैनात सिपाही से दबंगों की मारपीट, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोट

रिपोर्ट: अजयपाल यादव, बदायूं

बदायूं। जिले के बिल्सी नगर में डायल 112 पर तैनात एक सिपाही के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सिपाही के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल सिपाही की शिकायत पर बिल्सी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सिपाही के अनुसार, बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर-1 स्थित तहसील मार्ग पर उनके कमरे के सामने कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया और वहां से जाने को कहा, तो आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल सिपाही ने बिल्सी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।

बिल्सी क्षेत्राधिकारी (सीओ) आलोक सिद्धू ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular