HomeUncategorizedबदायूं ब्रेकिंग: जमीन विवाद में फावड़े से हमला, वीडियो वायरल; पुलिस जांच...

बदायूं ब्रेकिंग: जमीन विवाद में फावड़े से हमला, वीडियो वायरल; पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट -अजयपाल यादव

बदायूं। जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चंदोई गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने फावड़े से हमला कर दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर विवाद और हमले के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

सूचना मिलने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular