Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद...

बदायूं में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ीं गंभीर धाराएं

रिपोर्ट: अजयपाल यादव

बदायूं। जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में शुरुआती तौर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में दुष्कर्म और POCSO Act की धाराएं भी जोड़ दी हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गजेंद्र की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उसकी तलाश जारी है।

वहीं, मामले को लेकर Aditya Yadav ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular