Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 4 भैंसों की मौत,...

बदायूं में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से 4 भैंसों की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

रिपोर्ट: अजयपाल यादव | बदायूं

बदायूं। जिले के सहसवान क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आने से चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पशुपालक परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे उस स्थान पर गिरा जहां भैंसें खड़ी थीं। तेज करंट लगने से चारों भैंसों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली लाइन जर्जर हालत में थी, जिसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई।

ग्रामीणों ने मृत पशुओं के मालिकों को उचित मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, बिजली विभाग भी हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular