रिपोर्ट: अजयपाल यादव
उत्तर प्रदेश के बदायूं में द्रोपदी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटरवल के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में चाकूबाजी और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में चार छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कॉलेज परिसर में चाकू कैसे पहुंचे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या छात्रों के बीच पहले से किसी तरह का विवाद था और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
SSP अंकिता शर्मा बदायूं
