Homeउत्तर प्रदेशबरेली:6 साल का रिश्ता, शादी से इनकार; युवती ने लगाए गंभीर आरोप

बरेली:6 साल का रिश्ता, शादी से इनकार; युवती ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट – अचल प्रताप सिंह 

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की एक मुस्लिम युवती ने मोहित कुमार कन्नौजिया नाम के युवक पर छह साल तक रिश्ता रखने के बाद शादी से इनकार करने और शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, युवती का आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लीं। युवती का दावा है कि इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया।

युवती ने करीब 5 लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि फोटो और वीडियो डिलीट करने के बदले उससे कथित तौर पर 8 लाख रुपये की मांग की गई।

पीड़िता के अनुसार, 13 जुलाई को शादी को लेकर नोटरी के माध्यम से एक समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद शादी नहीं की गई। युवती ने आरोपी के परिजनों पर भी उसका साथ देने का आरोप लगाया है।

युवती ने SSP से पूरे मामले की जांच कर आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular