बरेली पुलिस ने शराब कारोबारी मनोज जायसवाल समेत पांच आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सभी आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में हिस्ट्रीशीट दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि ये आरोपी सहारनपुर की टपरी डिस्टिलरी से जुड़े चर्चित शराब घोटाले के मामले में आरोपित हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को इनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद आरोपियों की नियमित निगरानी की जाएगी और उनकी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
