Homeउत्तर प्रदेशबोनट पर पत्नी, कार में प्रेमिका! बरेली की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

बोनट पर पत्नी, कार में प्रेमिका! बरेली की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

रिपोर्ट अचल प्रताप सिंह बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर की सड़क पर उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ कार में देख लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने कार को रोकने की कोशिश की और काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में महिला चलती कार के सामने और बोनट पर नजर आ रही है, जबकि कार के अंदर एक अन्य महिला भी मौजूद दिखाई दे रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular