Homeउत्तर प्रदेशभाजपा कानपुर दक्षिण के जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी का प्रथम कानपुर...

भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी का प्रथम कानपुर आगमन पर स्वागत

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। भाजपा कानपुर दक्षिण के जिला सभागार में जिला प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी के प्रथम कानपुर आगमन पर परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रभारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रांशु दत्त द्विवेदी को सितंबर 2026 में भाजपा ने कानपुर दक्षिण का जिला प्रभारी नियुक्त किया था।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और अनुशासन के आधार पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि कानपुर दक्षिण में संगठन मजबूती और एकजुटता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

बैठक में किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, स्वप्निल वरुण, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, बीना आर्या, जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अर्जुन बेरिया, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, पवन दीक्षित, शिवम मिश्रा, जितेंद्र सचिन, सुषमा चौहान, मधु तिवारी, आनंद सिंह परिहार, गौरव चतुर्वेदी, विनीत दुबे, अनीता परमार और ओपी आर्य समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular