Homeउत्तर प्रदेशजेपीएनआईसी को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदर्शन...

जेपीएनआईसी को लेकर अखिलेश यादव पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदर्शन को बताया नाटक

न्यूज डेस्क ,लखनऊ 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जेपी की जयंती पर जेपीएनआईसी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उन्होंने अखिलेश यादव के प्रदर्शन को नाटक बताते हुए जेपीएनआईसी की लागत और वहां दी गई सुविधाओं पर सवाल उठाए।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जेपीएनआईसी को बेचने का आरोप गलत है। योगी सरकार ने इसके बेहतर संचालन के लिए इसे लीज पर देने की व्यवस्था की है।

उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि उनकी सरकार के दौरान 17 करोड़ रुपये की परियोजना की लागत बढ़कर 850 करोड़ रुपये तक कैसे पहुंच गई। उन्होंने परियोजना की लागत बार-बार बढ़ाए जाने पर भी जवाब मांगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने भ्रष्टाचार, कदाचार और परिवारवाद के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया।

ऐसे में उनके नाम पर राजनीति करने के बजाय उनके विचारों और आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जेपी और डॉ. राममनोहर लोहिया के नाम का इस्तेमाल कर अपने कृत्यों को छिपाने का आरोप लगाया।

ब्रजेश पाठक ने जेपीएनआईसी में फाइव स्टार सुविधाओं और स्विमिंग पूल जैसी व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल सुख-सुविधाओं पर किया जाना चाहिए या नहीं, इसका जवाब अखिलेश यादव को देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलकर ही दी जा सकती है। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से भ्रष्टाचार, कदाचार और परिवारवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की।

जेपीएनआईसी को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो रहा है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular