Homeउत्तर प्रदेशबदायूं: प्रेमिका कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोपी गिरफ्तार, बिल्सी पुलिस...

बदायूं: प्रेमिका कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोपी गिरफ्तार, बिल्सी पुलिस ने यात्री शेड से दबोचा

रिपोर्ट: अजय पाल यादव | बदायूं

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बिल्सी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुशीर को गढ़ोंली स्थित यात्री शेड से गिरफ्तार किया।

मामले के मुताबिक, बीते 7 नवंबर को गांव के ही एक युवक पर प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इसी क्रम में बिल्सी पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपी मुशीर के ठिकाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गढ़ोंली यात्री शेड पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular