Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में शराब की दुकान को लेकर महिलाओं का हंगामा, मौके पर...

बदायूं में शराब की दुकान को लेकर महिलाओं का हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

रिपोर्ट: अजयपाल यादव 

बदायूं। जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर शराब की दुकान को लेकर महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला।

नाराज महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और शराब के ठेके को लेकर अपनी नाराजगी जताई। महिलाओं के हंगामे की सूचना मिलते ही इलाके में हलचल मच गई।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मी मौके पर हालात संभालने में जुटे रहे।

शराब की दुकान को लेकर महिलाओं के विरोध के चलते घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी बनी रही। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल मौके पर स्थिति संभालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular