Homeउत्तर प्रदेशचारबाग स्टेशन पर गूंजा तिरंगे का जयघोष, जीआरपी-आरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

चारबाग स्टेशन पर गूंजा तिरंगे का जयघोष, जीआरपी-आरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी और आरपीएफ की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और यात्रियों को भी स्वतंत्रता दिवस के पर्व से जुड़ने का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में जीआरपी पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, प्रथम सीओ अमित कुमार सिंग, द्वितीय सीओ ऋषिकेश यादव और आरपीएफ इंस्पेक्टर एनआर भूपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए। रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने देशभक्ति का माहौल बना दिया।

बम स्क्वॉड के साथ चला सघन चेकिंग अभियान

तिरंगा यात्रा के बाद जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने बम स्क्वॉड के साथ चारबाग रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा टीमों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास स्थानों के साथ आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की भी जांच की।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुओं और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी कर रही हैं। यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में नियमित चेकिंग और निगरानी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular