रिपोर्ट – अंकित पांडेय
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना पुल से नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाविकों व गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
जानकारी के मुताबिक, सीओ सदर के स्टेनो ने मुख्यालय स्थित यमुना पुल से अचानक नदी में छलांग लगा दी। नदी में गिरने के बाद पुलिस ने स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद स्टेनो की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया। उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आत्महत्या के प्रयास की वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल स्टेनो ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
