Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवानी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में किया गया।

योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे 7.50 लाख से अधिक शिक्षक और आश्रित लाभान्वित होंगे।

इस योजना को शिक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular