Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या पहुंचे सीएम योगी, 432 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, 432 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या दौरे के दौरान बीकापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले को 432 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या विकास से वंचित रही। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सपा और कांग्रेस सरकारों के दौरान अयोध्या की उपेक्षा की गई।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या विकास और समृद्धि के नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि नीयत साफ हो तो विकास अपने आप दिखाई देता है। उनके अनुसार, प्रभु श्रीराम की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से अयोध्या में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अब हवाईअड्डे के माध्यम से देश और दुनिया से जुड़ चुकी है और शहर की पहचान पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि पहले सरयू नदी के प्रदूषण और शहर की मूलभूत समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया, जबकि वर्तमान सरकार ने व्यापक विकास कार्य कराए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने अयोध्या में ऐसे कार्य किए हैं, जो उनके अनुसार पिछले 500 वर्षों में नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या विकास और विरासत, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular