Homeउत्तर प्रदेशPolice Flag Day: सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई, डीजीपी राजीव...

Police Flag Day: सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को दी बधाई, डीजीपी राजीव कृष्ण ने लगाया फ्लैग पिन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों और उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर सीएम योगी को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न भेंट किया।

कर्तव्यनिष्ठा और अदम्य साहस का प्रतीक है पुलिस ध्वज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस ध्वज कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस, अनुशासन और जनसेवा के अटूट संकल्प का गौरवशाली प्रतीक है। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पुलिस बल की गौरवशाली परंपरा, अनुशासन, त्याग और बलिदान के संकल्प को याद करने का अवसर है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को इस विशेष अवसर पर हार्दिक बधाई दी।

पुलिसकर्मियों में सेवा और समर्पण की भावना मजबूत करता है ध्वज

सीएम योगी ने कहा कि पुलिस ध्वज प्रत्येक पुलिसकर्मी को सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता है। यह आमजन के मन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत करता है। पुलिस बल की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और विश्वास को कायम रखना भी है।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, आईपीएस सुनील इमैनुअल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular