मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में पूर्व सांसद एवं भारतीय सेना के पूर्व उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) प्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
प्रकाश मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया के सांसद शशांक मणि के पिता हैं। मुख्यमंत्री की यह मुलाकात सौजन्य भेंट के रूप में हुई, जिसमें उन्होंने उनका हालचाल जाना और शुभकामनाएं दीं।
यह मुलाकात मुख्यमंत्री के गोरखपुर दौरे के दौरान हुई, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया।
