HomeUncategorizedहोमगार्ड भर्ती परीक्षा पर सीएम योगी की सख्ती, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा...

होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर सीएम योगी की सख्ती, अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

बैठक में सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त, आईजी-डीआईजी रेंज, जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) शामिल होंगे। आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों की निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधाएं और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करना प्रमुख एजेंडा रहेगा।

मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। सरकार का फोकस परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने पर है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं, बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि के अनुसार ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular