वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा कालभैरव मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी निवासी राजीव कृष्ण के आवास पर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रमुख रूप से श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और विधायक डॉ. अवधेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
