रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला
लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) की छात्रा अद्या चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश और विद्यालय का नाम रोशन किया है। अद्या का चयन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
15 से 19 जुलाई 2026 तक ढाका, बांग्लादेश में आयोजित 10वीं कैडेट, जूनियर, अंडर-21 एवं सीनियर साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में अद्या ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अद्या के CMS कैंपस लौटने पर स्कूल की ओर से उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्कूल की शिक्षिकाओं और स्टाफ ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

अद्या की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।
अद्या ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से न केवल CMS बल्कि पूरे लखनऊ और देश का गौरव बढ़ाया है। 
