Homeमनोरंजन8 दिन में 'कॉकटेल 2' का धमाका, वर्ल्डवाइड 114.67 करोड़ की कमाई;...

8 दिन में ‘कॉकटेल 2’ का धमाका, वर्ल्डवाइड 114.67 करोड़ की कमाई; बजट से सिर्फ 35 करोड़ दूर

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया जरूर मिली, लेकिन दर्शकों का भरपूर साथ मिल रहा है।

रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बरकरार रही। इसी बीच अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसका असर ‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर फिलहाल नजर नहीं आया।

8 दिन में वर्ल्डवाइड 114.67 करोड़ की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, निर्देशक होमी अदजानिया की इस फिल्म ने महज आठ दिनों में दुनियाभर में 114.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आठवें दिन फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 5.72 करोड़ रुपये की कमाई की।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक ओवरसीज मार्केट में फिल्म 25.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है, जबकि आठवें दिन विदेशों से 62 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।।

भारत में भी मजबूत पकड़

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 74.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 89.17 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘कॉकटेल 2’ अब अपना लागत निकालने से सिर्फ 35.33 करोड़ रुपये दूर है। यदि फिल्म की मौजूदा रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में यह अपने बजट की  भरपाई कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular