Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा, युवाओं ने दिया एकता का...

दिल्ली में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा, युवाओं ने दिया एकता का संदेश

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

दिल्ली। : 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से इंडिया गेट सर्कल तक भव्य हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली गई।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने हवा में गुब्बारे छोड़कर साइकिल तिरंगा यात्रा को रवाना किया। करीब 5 किलोमीटर लंबी यह यात्रा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर इंडिया गेट होते हुए इंडिया गेट सर्कल तक पहुंची।

यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा शामिल हुए। प्रतिभागियों ने तिरंगे वाली टी-शर्ट पहन रखी थी और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर साइकिल चलाई। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश आगामी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इसी कड़ी में देशभर में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे फिटनेस बेहतर रहती है, ईंधन की बचत होती है और प्रदूषण भी कम होता है।

मंडाविया ने कहा कि इस साइकिल यात्रा के जरिए देश की एकता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए पिछले कई महीनों से बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स लगातार काम कर रहे हैं। यात्रा में युवाओं की भागीदारी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाली रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular