Homeदेश विदेशपेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगे: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे दाम

पेट्रोल-डीजल और CNG फिर महंगे: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे दाम

नई दिल्ली में शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में CNG भी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है।

इंडियन ऑयल के अनुसार, नई दिल्ली में अब पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है। CNG की नई दर 81.09 रुपये प्रति किलो तय की गई है और यह आज से लागू हो गई है।

पिछले 9 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। 15 मई के बाद से अब तक ईंधन की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। इससे पहले 15 मई को 3 रुपये और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

तेल कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका असर घरेलू बाजार पर धीरे-धीरे दिखाई दे रहा है।

CNG की कीमतों में भी पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये और 18 मई को 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई थी।


RELATED ARTICLES

Most Popular