Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में आज से सजेगा दिव्य दीपावली मेला, दिव्यांग उद्यमियों के हुनर...

लखनऊ में आज से सजेगा दिव्य दीपावली मेला, दिव्यांग उद्यमियों के हुनर को मिलेगा बाजार

दिव्यांगजनों के हुनर को बाजार और पहचान दिलाने के लिए राजधानी लखनऊ में आज से दो दिवसीय ‘दिव्य दीपावली मेला-2026’ शुरू होगा। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही, लोग इन उत्पादों की खरीदारी भी कर सकेंगे।

जवाह9र भवन परिसर में लगेगा मेला

हजरतगंज स्थित जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में लगने वाला मेला 5 और 6 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मेले में हस्तशिल्प, सजावटी सामान, दीपावली से जुड़े उत्पाद और घरेलू उपयोग की वस्तुओं समेत कई तरह के हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

मेले में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग कारीगरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने और नए बाजार से जोड़ने का अवसर देना है।

दिव्यांगजन बनें आत्मनिर्भर, सिर्फ योजनाओं के लाभार्थी नहीं

सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ देने के बजाय उनके हुनर और कौशल को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और नए ग्राहकों से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

विभाग ने आमजन, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से मेले में पहुंचकर दिव्यांग उद्यमियों के उत्पाद खरीदने की अपील की है। विभाग का कहना है कि इससे उनकी आय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

दिव्य दीपावली मेला सिर्फ खरीदारी का आयोजन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के हुनर, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने की पहल है।6-*

RELATED ARTICLES

Most Popular