Homeउत्तर प्रदेशगंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर घायल; तीन की हालत...

गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर घायल; तीन की हालत गंभीर

रिपोर्ट: अजयपाल यादव, बदायूं

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस बेकाबू हुई और करीब 100 मीटर तक घिसटने के बाद पलट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वीओ….वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

बताया जा रहा है कि चालक करीब 400 किलोमीटर तक लगातार बस चला रहा था। इसी दौरान उसे नींद की झपकी आ गई। यात्रियों ने चालक को सावधान भी किया, लेकिन उसने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

कुछ ही देर बाद बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि तीन यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular