राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ईद-उल-अजहा समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानवता और विशेष रूप से वंचित वर्गों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति ने समाज में प्रेम और समरसता को मजबूत करने का आह्वान भी किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में शांति, खुशी और सद्भावना लेकर आए। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार देश में अमन, खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश फैलाए तथा भाईचारे और एकता को और मजबूत करे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने कहा कि ईद-उल-अजहा का यह पावन अवसर लोगों के जीवन में एकता, करुणा और उल्लास का संचार करे। विदेश मंत्री S. Jaishankar ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में करुणा, सद्भाव और शांति लेकर आए।
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, आस्था, करुणा और क्षमा जैसे मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री Kiren Rijiju ने लोगों के जीवन में प्रेम, हंसी, शांति और खुशियों की कामना की। वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री Jitan Ram Manjhi ने देश में अमन, मोहब्बत और भाईचारा कायम रहने की दुआ की।
